मुरैना नगर: सिंगारदे में दबंगों ने आदिवासी परिवार की महिलाओं से जमीन कब्जाने के विरोध पर की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
मुरैना के सिंगारदे गांव में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों पर आदिवासी परिवार से मारपीट का आरोप है।पीड़ितों का आरोप है कि महिलाओं समेत परिवार के लोगों को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटा गया।घटना में तीन महिलाएं और तीन पुरुष घायल हुए हैं।सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एकता परिषद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की