बक्सर: आईटी सहायक और कार्यपालक सहायकों की हड़ताल से प्रमाण पत्र एवं सरकारी योजनाओं का कार्य प्रभावित
Buxar, Buxar | Oct 4, 2025 बक्सर में आईटी सहायक और कार्यपालक सहायकों की सामूहिक अवकाश के कारण विभिन्न विभागों के कंप्यूटर से होने वाले कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी आरटीपीएस काउंटर बंद रहे, जिसके कारण विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र एवं सरकार की योजनाओं का लाभ फिलहाल नहीं मिल पा रहा है. जिससे लोगों को अपने कार्यों को कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा.