बहराइच: केवलपुर बाग में मिले मुरलीधर ददौली निवासी केशव के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित- एसपी ग्रामीण
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यानी एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए रविवार शाम को बताया कि थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत स्थित केवलपुर बाग में मिले मुरलीधर ददौली निवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में थाना रुपडीहा पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गई है।