बहराइच: त्रिमुहानी घाट मोड़ मंडी के पास मिले अज्ञात महिला के शव की 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, कराया जा रहा है पोस्टमार्टम
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास के पास त्रिमुहानी घाट मोड मंडी के पास एक अज्ञात महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान ना हो ने के कारण शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।