बहराइच: रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन से रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से बरामद समान सीज कर दिया गया है। बहराइच रेलवे स्टेशन के आसपास पड़े पेंडाल क्लिप की चोरी हो रही थी। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक मोहम्मद खालिद, की टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही सामान को सीज कर दिया गया है।