बहराइच: आसाम रोड चौराहा से थाना दरगाह पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस ने आसाम रोड चौराहा से अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि 70 अदद पाउच झूम देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।