बिलग्राम: इसरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Bilgram, Hardoi | Jun 24, 2026 हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात इसरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों कन्नौज जनपद में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। घायलों की पहचान दिशराज निवासी हैबतपुर, सूरज और अनिल निवासी दिवाली गांव के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर उन्हें सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया।