विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार में हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार स्थित कोढ़हवलिया काली मंदिर के समीप चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरी की गई सामान औ