महोबा: बरेंडा बुजुर्ग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का क्षतविक्षत शव, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 7, 2026 महोबा कि सीमा से सटे बिहाटा सिजाई निवासी 44 वर्षीय रामबाबू पुत्र रामधनी बीते दिन दिल्ली जाने के लिए ट्रेन से निकला था,लेकिन उसका शव महोबकंठ थानांतर्गत बरेंडा बुजुर्ग के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला है। वहीं परिजनों कि माने तो उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। वहीं पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।