सिधौली: कमलापुर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
जनपद के कमलापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है।