प्रतापगढ़: वनपाल व कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 28 जून को प्रतापगढ़ में 20 केंद्रों पर 5,545 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
प्रतापगढ़। वनपाल एवं कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर एक पारी में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 5,545 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता,