कोरबा की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर बड़ी खबर है। SECL ने सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है।
इनमें सीतामणी-उरगा से भारतमाला चौक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन और रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्ग शामिल हैं।
SECL यह राशि डिपॉजिट वर्क के आधार पर राज्य शासन को उपलब्ध कराएगा। अब संबंधित विभाग की आगामी कार्रवाई के बाद इन परियोजनाओं के काम को गति मिलने की उम्मीद है।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral
Korba, Korba | Sep 25, 2026