जगदलपुर: मामूली बात पर पड़ोसी के गले में चाकू मारकर फरार हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
विगत 22 जनवरी को प्रार्थी अमर सिंह बघेल अपने घर के सामने खडा था , जहां समय प्रार्थी की बेटी मेरब अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, कि उसी समय मोहल्ले का रहने वाला प्रकाश कश्यप अपने हाथ में धारदार चाकू पकड कर प्रार्थी की बेटी को उठाने लगा , जिस पर प्रार्थी द्वारा हाथ में हथियार रखकर बेटी को उठाने पर आपत्ति जताई थी।