पिंड्रा: प्रो पुअर योजना से सारनाथ का हुआ कायाकल्प, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
सारनाथ में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए वर्ल्ड बैंक ने 90 करोड़ की धनराशि से कायाकल्प किया है। 20 अक्टूबर को पीएम मोदी वाराणसी के सारनाथ में हुए कार्यों का उद्घाटन करेंगे। प्रो पुअर योजना से सारनाथ में कई डेवलपमेंट के कार्य किया गया है। जिसमें पाथवे, लाइट के अलावा पर्यटकों को कई सुविधाएं मिलेंगी।