पिंड्रा: वाराणसी में बच्चों से फिलिस्तीन के समर्थन में लगवाए गए नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भड़के यूजर्स
वाराणसी में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। यह वीडियो बच्चों से फिलिस्तीन के समर्थन और ईरान व अमेरिका के खिलाफ नारे लगवाने का है। सोशल मीडिया यूजर्स फिलिस्तीन के समर्थन में बच्चों से नारे लगवाने के इस वीडियो की काफी आलोचना कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो मंगलवार को आलम के जलूस का है, जहां जलूस के पश्चात नारेबाजी की गई।