पिंड्रा: मारपीट की घटना में मुकदमा न दर्ज होने पर पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
फूलपुर थाना क्षेत्र में विगत 14 अक्टूबर को हुए मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है, कि कुछ लोगो द्वारा मारपीट किए जाने की घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच का आदेश दिया है।