पिंड्रा: वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के DNA पर उठाया सवाल, कहा- सपा के DNA में लड़ाई-झगड़ा है
वाराणसी में मंगलवार को पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में लड़ाई झगड़ा बसता है। वही उन्होंने बहराइच में हुए हिंसा में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।