बानसूर: छिपारी में बाबा गुलाबदास महाराज मंदिर मेले में उमड़ी भीड़
Bansur, Alwar | Apr 18, 2026 बानसूर क्षेत्र के छिपारी में शुक्रवार को बाबा गुलाबदास महाराज मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया। 21 हजार रुपए की प्रमुख कुश्ती का इनाम नितिन यादव ने दिया।