कोईलवर: पुलिस अधीक्षक भोजपुर के आदेश पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन कर जाम का कारण बन रहे बड़े-छोटे वाहनों के चालान काटे गए
सोमवार की देर रात 10:30 बजे तक गिधा थाना प्रभारी उमूस सलमा ने अपने दल बल के साथ बक्सर पटना फोरलेन कायमनगर बाजार से लेकर गिधा गांव के बीच ट्रैफिक नियम के उल्लंघन कर जाम का कारण बन रहे हर बड़े छोटे वाहनों से ऑनलाइन चालान काटा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि टोटल बड़े छोटे पांच वाहनों से10000 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया है