कोईलवर: कोईलवर में लगे जाम से निपटने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर जाम हटाने में जुटी, ट्रैफिक डीएसपी ने दी जानकारी
सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक कोईलवर छपरा फोरलेन व बक्सर पटना फोर लेन कायमनगर से लेकर बिहटा तक जाम लगा रहा। जाम में कई वीआईपी गाड़ी सहित सामान्य लोग भी फंसे रहे। इस दौरान शाम को 6:30 बजे के करीब सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी टीम बनाकर जाम छुड़ाने में जुटे।