नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, डीसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन शोरूम से हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पकड़े गए अभियुक्त मेहताब हुसैन विजय प्रकाश साहू और कुलदीप वर्मा है जिन्होंने गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था इनके पास से पुलिस ने 40 कुंटल सरिया 1डीसीएम और 32000 बरामद की है।