नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनुपुर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, आहत पति ने खुद को मारा चाकू
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनुपुर पर गांव में देर रात घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में कूद कर जान दे दी। पत्नी की मौत से आहत पति ने चाकू से अपने गले में वार कर अपनी जान लेने की कोशिश की। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को गंगा से निकाल लिया गया है पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।