नरवल: महाराजपुर में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
महाराजपुर के रूमा यार्ड में ट्रेन की चपेट में आकर 48 वर्षीय गहलू की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक गंगागंज में रहकर पेंटिंग का काम करता था।जीआरपी ने परिजनों को मौत की सूचना दी है।परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका जताई है।थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।