बिसवां: रामपुर कला के प्राथमिक विद्यालय दुघरा में कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोलास से मनाया गया
Biswan, Sitapur | Mar 28, 2026 रामपुर कला क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय दुघरा में कक्षा 5 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास व भावुक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सावित्री देवी व विशिष्ट अतिथि एआरपी प्रतीक गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।