धौलपुर: विश्नोदा गांव के समीप बाइक और स्कूटी की भिंडत में घायल बाइक सवार की आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
nh 11 b पर स्थित विष्णोदा के पास विगत 30 अक्टूबर को बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर में बाइक सवार की उपचार के दौरान की मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक निवासी सूबे का पूरा विगत 30 अक्टूबर को अपने गांव से बाइक पर बैठकर बाड़ी किसी काम से जा रहा था तभी सदर थाना इलाके में पहुंचते ही अचानक से दुर्घटना हो गई थी।