लखीसराय जिला परिषद के सभागार में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शुक्रवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला पंचायती राज पदाधिकारी की देखरेख में किया गया, जिसमें सदर प्रखंड एवं चानन प्रखंड क्षेत्र के कृषि विभाग से जुड़े किसान सलाहकारों सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।