जगदलपुर: जिला पंचायत कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न,सभी की सहभागिता से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
जिले के ग्रामीण इलाकों में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाए। इस दिशा में नल-जल योजनाओं के समुचित संधारण सहित सोलर ड्यूल पम्पों तथा हेंडपम्पो के संधारण पर ध्यान दिया जाए। साथ ही सुधार योग्य होने की स्थिति में आवश्यक मरम्मत कार्य यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।