जांजगीर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस, पेट्रोल और डीजल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
जांजगीर-चांपा में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा में जोरदार प्रदर्शन किया। “महंगा सोना, महंगा तेल… मोदी सरकार का सभी इंजन फेल” और “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार” जैसे नारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।