तमकुही राज: पटहेरवा थाने पर डीएम की अध्यक्षता में एसपी की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस, 06 में से 02 मामलों का हुआ निस्तारण
डीएम कुशीनगर विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में थाना पटहेरवा में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व राजस्व व पुलिस विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान कुल 06 मामले आये, जिसमे मौके पर 02 का निस्तारण करा दिया गया।