तमकुही राज: लतवा मुरलीधर में फोरलेन पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोग हुए गंभीर घायल
लखनऊ से मोतिहारी जा रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित लतवा मुरलीधर में पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां कार के परखच्चे उड़ गये, वहीं कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तमकुहीराज पुलिस ने एनएचएआई के एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया गया।