तमकुही राज: तमकुहीराज थाने पर रमजान और होली को लेकर मुस्लिम समाज के साथ पुलिस ने की बैठक
तमकुहीराज थाने पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मुस्लिम समाज के जागरूक व सामाजिक लोगों तथा धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर होली और रमजान के महीना एक साथ पड़ने पर सौहार्द पूर्वक अपना त्योहार मनाने की लिए उनके सुझाव मांगे, तथा उसपर चर्चा कर भाईचारे के साथ एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।