जांजगीर: जिला पंचायत सभाकक्ष में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक पवन कुमार एवं कलेक्टर आकाश आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभ्यर्थी द्वारा पृथक से बैंक खाता और उसका लेखा जोखा रखने के संबंध विस्तार से जानकारी दी गई।