फागी: चेक अनादरण मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2 वारंटियों को शाहपुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Phagi, Jaipur | Apr 1, 2024 चेक अनादरण मामले में 2 स्थाई वारंटियों को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुरा थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि लंबे समय से चेक अनादरण मामले में 2 वारंटी फरार चल रहे थे ऐसे में जयपुर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर चेक अनादरण मामले में स्थाई वारंटी मामराज योगी और दुनाराम को गिरफ्तार किया गया।