हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने गौशाला में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, गौसेवा कर कर्मियों का किया सम्मान
गौमाता की सेवा और भक्तिमय माहौल में हजारीबाग यूथ विंग ने कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला में मकर संक्रांति पर्व को हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर सबसे पहले गौमाता की सेवा की गई। भक्तिमय माहौल में सदस्यों ने गौशाला परिसर में गौसेवा में योगदान दिया।