रीठी: लाट पहाड़ी: सर्पदंश से जूझ रहा मासूम, डॉक्टरों की देरी बनी चिंता का विषय
Rithi, Katni | Apr 10, 2026 थाना क्षेत्र के लाट पहाड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 11 वर्षीय मासूम को जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे लेकर रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन यहां पहुंचने पर परिजनों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।