बिहारीगंज: हंसी मंडल डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, 450 छात्र होंगे शामिल
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हंसी मंडल डिग्री कॉलेज में शुक्रवार से सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि विज्ञान एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सिंह के अनुसार, परीक्षा में कुल 450 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और परीक्षा 13 जुलाई तक चलेगी।