टीकमगढ़: रास्ते में रुकी गाड़ी, सुनी पीड़ा की आवाज: केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग युवक को मदद का दिलाया भरोसा
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से निवाड़ी दौरे पर जा रहे थे रास्ते में कुर्राई गांव के पास उनकी नजर एक दिव्यांग युवक पर पड़ी मंत्री ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रूकवाई और युवक के पास पहुंचकर उसका हाल-चाल जाना युवक की पहचान शैलेंद्र यादव के रूप मे हुई जिसने अपनी बीमारी के बारे में बताया मंत्री ने डॉक्टर से बात कर दिव्यांग युवक के उपचार के निर्देश दिए