आगामी महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और अंचल निरीक्षक जितेंद्र राम की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।