जयपुर: माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 जयपुर के तिलक नगर स्थित माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। अमीश कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सुधा नोवाल शनिवार शाम बैठक में शामिल होने स्कूल पहुंची थीं। उन्होंने अपनी एक्टिवा 3G बाहर खड़ी की थी। करीब 45 मिनट बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली।