रमकंडा: रमकंडा में डीएसपी ने छात्रों को किया जागरूक, साइबर अपराध और नशे से बचाव का सिखाया सबक
रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमकंडा में गुरुवार को दोपहर करीब 12बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुटिया की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, डायन प्रथा