संडीला: मेहनतकशों के सिर पर पूनम सरोज का 'छाता', धूप से मिली राहत
बेनीगंज के प्रताप नगर चौराहा, कोथावां में समाजवादी नेता पूनम सरोज द्वारा अनोखी पहल की गई है, सपा नेत्री द्वारा धूप से बचाव के लिए पटरी दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए।इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि समाज के कमजोर एवं मेहनतकश वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है।