मंडला: जैन मंदिर के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस को देख हुए फरार, वीडियो वायरल
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 मंडला में पड़ाव जैन मंदिर के पास गुरुवार को रात में शराब के नशे में धुत युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव जैन मंदिर के पास दो पक्षों के युवकों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।