मांट: जमीन के लिए बहन की जान का दुश्मन बना भाई, मांट के गाँव बेगमपुर का मामला
Mat, Mathura | Jun 18, 2026 मांट के गांव बेगमपुर में करीब चार वर्ष पूर्व हरीसिंह ने अपनी जमीन के एक हिस्से का दान पत्र अपनी पुत्री सुमन के नाम लिख दिया था दिसम्बर 25 में हरीसिंह की मौत के बाद सुमन का सगा भाई विनोद उसकी जान का दुश्मन बन गया और खेत छोड़ने का दबाब बनाते हुए 15 जून को उसके साथ विनोद उसकी पत्नी व दो पुत्रों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी