लातेहार: लातेहार में आज से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, सख्त नियम लागू
लातेहार: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।