कोचस: कोचस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में जीत के बाद खुशी मनाई, बांटी गई झालमुड़ी
Kochas, Rohtas | May 4, 2026 कोचस चौक पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आम लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने चौक पर एकत्रित होकर पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताया