बागबाहरा: एनएच 353 में ओंकारबंद के पास 7 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के एक व्यक्ति को खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनएच 353 में ओंकारबंद के पास 7 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के एक व्यक्ति को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी उड़ीसा के जिला बलांगीर निवासी अभिमन्यु घोमेला द्वारा बोलेरो वाहन में गांजा परिवहन किया जा रहा था।