बागबाहरा: बाजार पारा बागबाहरा के एक व्यक्ति को चार लीटर देशी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाजार पारा बागबहरा के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए, उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी सुखदेव ध्रुव पिता रैन सिंह ध्रुव उम्र 60 वर्ष के द्वारा बाजार पारा में शराब बेचा जा रहा था , मुखबिर की सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।