बागबाहरा: फुलवारी पारा बागबाहरा के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
फुलवारी पारा बागबाहरा के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ , बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी हनुमान नाग पिता नेहरू नाग के द्वारा फुलवारी पारा में शराब बेचने का कार्य किया जा रहा था , बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 10 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी हनुमान नाग को गिरफ्तार किया है ।