बागबाहरा: खुडमुड़ी में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बागबाहरा थाना में अपराध हुआ दर्ज
खुडमुड़ी में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बागबाहरा थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी वीरेंद्र दीवान की रिपोर्ट पर खुड़मुड़ी निवासी आरोपी ललित दीवान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ललित दीवान ने प्रार्थी के साथ में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।