नौगढ़: विशेषरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेषरपुर गांव में रितु यादव महिला ने कथित रूप से पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।मौके पर पहुंची नौगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने पति व सास पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 02 बजे बताया की मामले में आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।